भारतीय टेनिस से जुड़े रहे पूर्व डेविस कप कोच अख्तर अली का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

कोलकाता। लंबे समय तक भारतीय टेनिस से जुड़े रहे पूर्व डेविस कप कोच अख्तर अली का रविवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। भारतीय डेविस टीम के वर्तमान कोच जीशान अली के पिता अख्तर ने कोलकाता में अंतिम सांस ली। वह 83 वर्ष के थे। सर्व और वॉली गेम की अपनी विशेष कोचिंग शैली के लिये पहचाने जाने वाले अख्तर ने कई खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभायी जिनमें दिग्गज लिएंडर पेस और जीशान शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: हिमालय की के2 चोटी पर चढ़ाई के दौरान बुल्गारिया के पर्वतारोही की मौत

वह उनके निधन का समाचार सुनकर वापस लौट गये। विजय अमृतराज ने ट्वीट किया, ‘‘अख्तर अली शानदार कोच थे। उन्होंने भारतीय टेनिस की बहुत सेवा की। जीशान और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना हैं। ’’ अख्तर अली ने 1958 से लेकर 1964 तक आठ डेविस कप मुकाबलों में हिस्सा लिया। वह भारतीय टीम के कप्तान और कोच भी रहे।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी