दिल्ली अपार्टमेंट परिसर के घटिया निर्माण के लिए डीडीए के पूर्व अधिकारियों, ठेकेदारों पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली में ‘सिग्नेचर व्यू’ अपार्टमेंट के निर्माण में गुणवत्ता और संरचनात्मक सुरक्षा से कथित रूप से समझौता करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सेवानिवृत्त 28 अधिकारियों और दो निजी ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘आरोप है कि डीडीए के आरोपी सरकारी कर्मियों ने कंपनियों के निदेशकों के साथ मिलकर षडयंत्र रचा और अनुबंध तथा सीपीडब्ल्यूडी मैनुअल में गुणवत्ता नियंत्रण को नजरअंदाज किया तथा निर्माण के दौरान गुणवत्ता एवं संरचनात्मक सुरक्षा आवश्यकताओं से समझौता किया।’’

इसमें कहा गया है कि घटिया निर्माण और घटिया सामग्री के कारण निर्माण के 10 साल के भीतर ही इमारतों को रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया और इससे डीडीए को 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और अधिकारियों को गलत लाभ हुआ। वर्ष 2011-2012 में निवासियों को आवंटित इन भवनों में निर्माण संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो गईं, जिसके कारण उन्हें डीडीए से संपर्क करना पड़ा।

डीडीए के आदेश पर आईआईटी-दिल्ली द्वारा किए गए 2021-2022 के अध्ययन में इमारतों को संरचनात्मक रूप से असुरक्षित पाया गया। अध्ययन में यह भी सिफारिश की गई थी कि इमारतों को तुरंत खाली कराकर ध्वस्त कर दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें