दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की अचानक बिगड़ी तबीयत, सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया

By अंकित सिंह | May 22, 2023

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति की शिकायत के बाद सोमवार को तिहाड़ जेल से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। जैन, जिन्होंने हाल ही में अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में शिकायत की थी और इन आधारों पर जमानत मांगी थी। फिलहाल तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किस बात की शिकायत है। बताया कि वह ‘‘अस्वस्थ’’ महसूस कर रहे थे। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मई में धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें: सपा-बसपा के लिए यूपी में ओवैसी और केजरीवाल नई चुनौती के रूप में उभरे हैं

जैन की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने दलील दी कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम घट गया है, वह कंकाल जैसे दिखाई देने लगे हैं और वह कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। वहीं, ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने याचिका का विरोध किया। पीठ ने कोई विशिष्ट तारीख नहीं दी, लेकिन कहा कि जैन राहत के लिए शीर्ष अदालत की अवकाशकालीन पीठ से संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन मामले में जैन की जमानत याचिका छह अप्रैल को खारिज कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Island Grounds में छात्रों से संवाद करेंगे Rahul Gandhi, NEET पर होगी चर्चा

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी