'बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनेंगे सुशील मोदी', ललन सिंह के दावे पर पूर्व डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Sep 27, 2022

जब से जदयू और भाजपा के बीच का गठबंधन खत्म हुआ है। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी लगातार नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर हमलावर हैं। दूसरी ओर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी भाजपा के खिलाफ जबरदस्त तरीके से आक्रामक है। इन सब के बीच एक सवाल बिहार में खूब उठ रहा है कि आखिर संजय जायसवाल के बाद प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष कौन बनेगा? इसको लेकर ललन सिंह ने बड़ा दावा किया है। ललन सिंह ने दावा किया है कि सुशील मोदी को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। वहीं, सुशील मोदी की ओर से ललन सिंह के दावे पर पलटवार किया गया है। 

दरअसल, हाल में ही नीतीश कुमार और सोनिया गांधी के मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात को लेकर सुशील मोदी ने नीतीश पर तंज कसा था। उसी के जवाब में ललन सिंह ने सुशील मोदी को लिखा कि मैंने आपकी खबर देखी है जिसमें आप यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि नीतीश कुमार जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आईं या नहीं। उनके साथ फोटो शेयर किया या नहीं। लगता है आज तक आप छात्र नेता से राजनेता बन ही नहीं पाए हैं। खैर, हम लोग तो चाहते थे कि तिरस्कृत के बजाय आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए। सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं...!

इसे भी पढ़ें: शहबाज शरीफ के सुर में सुर मिला रहीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- कश्मीर मसले पर होनी चाहिए बात

सुशील मोदी का पलटवार 

पलटवार में सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह बहुत जल्द JDU मुंगेर जिला के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। उन्होंने लिका कि भाजपा में 17 वर्षों के बाद किसी को दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कोई परम्परा नहीं है। हाँ,मैने अवश्य सुना है की नीतीश जी बहुत जल्द ललन जी को मुंगेर का ज़िला अध्यक्ष बनाने जा रहे हैं। इसके साथ ही सुशील मोदी ने ललन सिंह से कहा कि याद रखिए आप की पार्टी में शरद यादव के साथ क्या हश्र हुआ, आरसीपी सिंह का क्या हुआ, यह सभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया। आप तो नीतीश कुमार को छोड़कर जनता दल यू से बाहर भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आपको भी जिला अध्यक्ष बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आप का भी वही हाल किया जाएगा जो आरसीपी सिंह और शरद यादव का किया गया। 

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत