दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एन के भट्टाचार्य का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के पूर्व प्राध्यापक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता एन के भट्टाचार्य का निधन हो गया। एक बयान में यह जानकारी दी गई। यहां के एक नागरिक फोरम ‘जन हस्तक्षेप’ ने बताया कि वह संगठन के समन्वयक थे। ‘जन हस्तक्षेप’ द्वारा जारी बयान में कहा गया, “हमने एक महान मानवाधिकार कार्यकर्ता और एक बेहतरीन इंसान खो दिया।” ‘इंडियन फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स’ (इफ्टू) ने भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि दी और उन्हें मानवाधिकार के योद्धा के तौर पर याद किया।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 पदक विजेताओं को World Boxing Championships 2027 में सीधी एंट्री देगी BFI

China बिना सैन्य हमले के ताइवान को बांटना चाहता है, NSC Advisor Alex Huang की चेतावनी

मेटा केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता के रूप में निभानी होगी जवाबदेही: सरकारी सूत्र

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिले राजदूत Naveen Srivastava, द्विपक्षीय सहयोग पर जताया आभार