फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति 19 दिन से सजा काट रहे, जहर की धमकी मिली, अब मछली-दही पर गुजारा

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2025

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पिछले तीन हफ्ते से पेरिस की हाई-सिक्योरिटी ला सांते जेल में हैं। उन्हें 25 सितंबर को लीबिया फंडिंग केस आपराधिक साजिश के आरोप में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। आरोप है कि 2007 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उन्होंने लीबिया से अवैध फंडिंग की साजिश रची। 21 अक्टूबर को जेल भेजे जाने के बाद से सरकोजी वहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने बड़ी संख्या में वोटरों को बिहार भेजा, वोट चोरी पर AAP के 3 बड़े खुलासे

सरकोजी की जल्द रिहाई की याचिका पर सुनवाई

पेरिस कोर्ट सरकोजी के अर्ली रिलीज (जल्द रिहाई) पर फैसला सुनाएगी। फ्रांस के आपराधिक कानून की धारा 144 कहती है कि अपील के दौरान रिहाई सामान्य नियम है, जेल में रखना अपवाद। अगर कोर्ट को लगे कि सरकोजी फरार नहीं होंगे, गवाहों या सबूतों को प्रभावित नहीं करेंगे, तो उन्हें शर्तों के साथ ज्युडिशियल सुपरविजन में छोड़ा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Air India की 100% टेस्टिंग में सामने आया सच, 2 Pilot नशीले पदार्थों के इस्तेमाल में पाए गए संदिग्ध!

Rajasthan के Schools में बाहरी प्रवेश बैन, अनुमति बिना फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग पर रोक

वंदे मातरम विवाद में फंसी Congress! Sonia-Rahul पर अपमान का आरोप, Delhi Police कर रही जांच

Nag Panchami Tradition: आखिर क्यों पीटी जाती है कपड़े की गुड़िया? जानिए UP की इस अनोखी Ritual के पीछे की पौराणिक कहानी