Jammu-Kashmir उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव मोहम्मद अशरफ भट गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2024

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव मोहम्मद अशरफ भट को यहां उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और उन पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। भट को बुधवार देर रात शहर के रावलपोरा इलाके में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और उन पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया।

बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव को जम्मू क्षेत्र की कठुआ जेल में रखा गया है। भट गिरफ्तार होने वाले, बार एसोसिएशन के तीसरे वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। वर्ष 2020 में आतंकवादियों द्वारा की गई अधिवक्ता बाबर कादरी की हत्या के सिलसिले में बार के पूर्व अध्यक्ष नजीर अहमद रोंगा को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था और उन पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। पिछले माह बार के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष मियां अब्दुल को भी गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

KTR ने तेलंगाना में Congress और BJP पर साधा निशाना, केंद्रीय नेतृत्व के प्रति समर्पण पर उठाए सवाल

Black Sea में 3 वाणिज्यिक जहाजों पर Drone Attack, रोमानिया ने जताई सुरक्षा पर चिंता

Chhath Puja: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, सोमवार सुबह 4:30 बजे से चलेगी Metro

Somalia में भारत ने शुरू की FOC बैठक, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमति