Ahemdabad Flight Accident: गुजरात के पूर्व CM Vijay Rupani का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता के निधन पर बेटे ने दी पहली प्रतिक्रिया

By रितिका कमठान | Jun 16, 2025

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को भयावह प्लेन क्रैश हो गया था। इस प्लेन हादसे में फ्लाइट में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे में जान गंवाने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का नाम भी शामिल है। विजय रुपाणी को 16 जून को अंतिम विदाई दी जाएगी। 

इसके बाद शाम छह बजे के आसपास उन्हें रामनाथ परा शमशान घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के अंतिम संस्कार में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल समेत गुजरात सरकार के मंत्रीगण मौजूद रहेंगे।

सामने आई बेटे की प्रतिक्रिया

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के बेटे ऋषभ रुपाणी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। ऋषभ ने इस हादसे में अपने पिता समेत अन्य लोगों की मौत पर 241 लोगों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने गम की इस घड़ी में सभी शोकसंतिप्त परिवारों को संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद काफी तेजी के साथ काम हुआ है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत गुजरात के सीएम भूपेद्र पटेल का आभार व्यक्त किया। 

बता दें कि ऋषभ रुपाणी बिजनेस करते है। इस हादसे के बाद वो बचाव कार्य में लगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से लेकर सभी एजेंसियों का आभार किया है। बता दें कि पिता के निधन के बाद वो भावुक दिखाई दिए है। मुश्किल घड़ी में जिन लोगों ने उन्हें सांतवना दी है उनका ऋषभ ने आभार जताया है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका