विश्व विजेता हॉकी खिलाड़ी की तबीयत बेहतर, अमेरिका से जल्द लौटेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

नयी दिल्ली। विश्व कप विजेता पूर्व हॉकी गोलकीपर अशोक दीवान ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को बताया है कि अब उनकी स्थिति बेहतर है और वह जल्दी ही अमेरिका से स्वदेश लौटेंगे। पिछले महीने दीवान ने अमेरिका से वापसी के लिये मदद मांगी थी। वह कोरोना वायरस महामारी के बाद जारी लॉकडाउन के कारण वहां फंस गए थे। उन्होंने आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा से संपर्क करके उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड के खिलाड़ियों ने कराया कोरोना टेस्ट

खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी थी। दीवान ने बुधवार को बत्रा को भेजे संदेश में कहा ,‘‘ आपके और ईश्वर के आशीर्वाद से मेरी सेहत अब बेहतर है।मैने स्वदेश लौटने के लिये भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन करा लिया है।अब उनकी ओर से सकारात्मक खबर का इंतजार है।’’ विश्व कप 1975 के विजेता पूर्व खिलाड़ी ने खेल मंत्री किरेन रीजीजू और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को भी धन्यवाद दिया। दीवान पिछले साल दिसंबर में अपने बेटे के पास अमेरिका गए थे और उन्हें 20 अप्रैल को ही लौटना था लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के कारण नहीं आ सके।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी