Kulbhushan Jadhav Birthday: Indian Navy के पूर्व अधिकारी Kulbhushan Jadhav का जन्मदिन, जानिए जासूसी के आरोपों का पूरा सच

By अनन्या मिश्रा़ | Apr 16, 2026

आज यानी की 16 अप्रैल को कुलभूषण जाधव अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुलभूषण जाधव भारतीय नौसेना के एक पूर्व अधिकारी हैं। जिनको पाकिस्तान सेना ने मार्च 2016 में आतंकवाद और जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसको भारत सरकार द्वारा खारिज कर दिया गया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर कुलभूषण जाधव के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

सेवानिवृत्त भारतीय नागरिक

कुलभूषण जाधव उर्फ़ हुसैन मुबारक पटेल भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी हैं। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना ने 03 मार्च 2016 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान के मुताबिक भारत के नागरिक होने के अलावा भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के कर्मचारी हैं। लेकिन भारत का कहना है कि नौसेना से रिटायर होने के बाद जाधव ने ईरान में अपना कारोबार शुरू किया था।

लेकिन पाकिस्तान का कहना है कि 29 मार्च 2016 को जब कुलभूषण को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया, जबकि भारत का कहना है कि कुलभूषण को ईरान से गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान ने दावा दिया कि वह बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवाद फैला रहे थे और भारत की खुफिया एजेंसी, अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग के लिए जासूसी कर रहे थे।

आईसीजे में मामला

हालांकि भारतीय सरकार कुलभूषण जाधव की फांसी को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में याचिका दायर की थी। वहीं 18 मई 2017 को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने फांसी पर रोक लगा दी थी। लेकिन अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। वहीं जाधव की तत्काल रिहाई की भारत की अपील पर 17 जुलाई 2019 को आईसीजे ने खारिज कर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

Sri Lanka Tour: Washington Sundar की Injury ने बढ़ाई चिंता, Saransh Jain को मिल सकता है मौका

Westend Agro Products पर FSSAI का बड़ा Action: Expiry Date से छेड़छाड़ के आरोप में लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

रेस्टोरेंट जैसी South Indian Chutney का सीक्रेट; Peanut-Coconut चटनी में तड़के का सही तरीका जानें