सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए भारतीय मूल के पूर्व मंत्री थर्मन समेत तीन लोग अर्ह घोषित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम और सरकार से जुड़ी कंपनियों के चीनी मूल के दो पूर्व अधिकारियों ने एक सितंबर को सिंगापुर के राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। चुनाव विभाग ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव समिति (पीईसी) को बृहस्पतिवार की समय सीमा तक पात्रता प्रमाण पत्र के लिए कुल छह आवेदन प्राप्त हुए। सिंगापुर ने पूर्व में कहा था कि अगर एक से अधिक व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं तो वह एक सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव कराएगा। निवर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब का छह साल का कार्यकाल 13 सितंबर को समाप्त होगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में अर्हता प्राप्त करने वालों में चीनी मूल के मुख्य निवेश अधिकारी एनजी कोक सोंग और नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एनटीयूसी) के पूर्व आय मुख्य कार्यकारी टैन किन लियान हैं।

चुनाव विभाग ने उन उम्मीदवारों के नाम नहीं बताए हैं जो राष्ट्रपति पद को लेकर दावेदरी के लिए अर्हता प्राप्त नहीं कर सके। हालांकि, मीडिया की खबरों में कहा गया है कि पिछले महीने से प्रचार कर रहे कारोबारी जॉर्ज गोह योग्यता आवश्यकताओं को पूरा नहीं करने वालों में से थे। विभाग ने कहा कि लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ली त्जु यांग की अध्यक्षता वाली और उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीशों सहित छह सदस्यीय पीईसी इस बात से संतुष्ट है कि एनजी, टैन और थर्मन ‘‘निष्ठावान, अच्छे चरित्र और प्रतिष्ठा’’ वाले व्यक्ति हैं।

प्रमुख खबरें

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया