पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी अब इस महिला को कर रहे हैं डेट, खुद किया ये खुलासा

By Kusum | Feb 14, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को एक बार फिर से प्यार हो गया है। उन्होंने खुद अपने नए रिलेशनशिप की पु्ष्टि की है। ललित मोदी ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उन्होंने 25 साल पुरानी दोस्त के साथ रिलेशन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपनी पार्टनर्स की तस्वीर तो शेयर की है, लेकिन उनके नाम को गुप्त रखा है। 

ललित मोदी ने 1991 में मीनल संगरानी से शादी रचाई थी और उनका रिलेशन 27 सालों तक चला मीनल का 2018 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। उनके 2 बच्चे हैं, जिनके नाम आलिया और रुचिर हैं। ललित की एक सौतेला बेटी भी है, जिसका जन्म मीनल की पहली शादी से हुआ था। चूंकि ललित और मीनल की उम्र में करीब 10 साल का अंतर था, इसलिए दोनों के रिलेशन में दिक्कतें भी सामने आईं। यहां तक कि ललित का परिवार इस शादी के पक्ष में नहीं था, लेकिन दोनों का रिश्ता अड़िग रहा। 

ललित के क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन करियर की बात करें तो पैसों के लेन-देन में अनियमितताओं के कारण बीसीसीआई ने उन्हें साल 2010 में सस्पेंड कर दिया था। इन आरोपों का दोषी पाए जाने पर 2013 में ललित पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। कुछ समय पूर्व उनके भारतीय अभिनेत्री सुष्मित सेन को डेट करने की अटकलें थीं, लेकिन दोनों में से किसी ने इस रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Lalit Modi (@lalitkmodi)

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी