AAP में शामिल हुए पूर्व IPS विजय प्रताप, केजरीवाल बोले- बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा है पंजाब

By अंकित सिंह | Jun 21, 2021

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अपनी पार्टी की पंजाब में संभावनाओं को देखते हुए अरविंद केजरीवाल आज राज्य के दौरे पर हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा है। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के मुताबिक केजरीवाल ने कहा कि जब पूरा पंजाब कोरोना से परेशान था, तब यहां के सत्ताधारी पार्टी के नेता कुर्सी के लिए लड़ रहे थे। पंजाब में एक और पार्टी है जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। तो पंजाब में लोगों की समस्याओं का कौन समाधान निकालेगा। केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं आज पंजाब के लोगों को ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि AAP की  सरकार बनेगी तो हम बरगाड़ी कांड के दोषियों को सजा दिलाएंगे और पंजाब के लोगों को न्याय दिलवाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चल रही अटकलों के बीच केजरीवाल ने यह कहा कि सिद्धू का सम्मान करते है, वह कांग्रेस में हैं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर केजरीवाल ने कहा कि पार्टी इस पर मंथन कर रही है। लेकिन उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी का सीएम उम्मीदवार सिख चेहरा ही होगा। केजरीवाल ने कहा कि हमारा उम्मीदवार ऐसा होगा जिस पर सभी गर्व करेंगे।

प्रमुख खबरें

आग में घी न डालें: Kangana Ranaut ने Hrithik Roshan को दी नसीहत, Saba Azad का भी किया जिक्र

Donald Trump का दावा, ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए Israel भी नए समझौते को तैयार

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी

Pranab Dole पर रासुका लगाने को लेकर असम सरकार पर बरसी Congress