JDU के पूर्व अध्यक्ष RCP Singh भाजपा में हुए शामिल, नीतीश पर तंज कसते हुए कहा पल्टीमार

By अंकित सिंह | May 11, 2023

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता आरसीपी सिंह गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। जदयू के पूर्व अध्यक्ष ने पिछले साल पार्टी छोड़ दी थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्हें जरा सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां हैं। कभी नीतीश के सबसे करीबी रहे आरसीपी ने कहा कि उन्हें 'C' शब्द से बड़ा प्यार है, सी से चेयर होता है इसलिए कुर्सी के मोह में सारा काम कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand CM से मिले नीतीश कुमार, कहा- हम देश के हित के लिए एकजुट होकर करेंगे काम

अपने इस्तीफे के बाद जदयू के पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि नीतीश कुमार अपने सात जन्मों में से किसी में भी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने जद-यू को "डूबता जहाज" बताते हुए कहा था। कभी सीएम के विश्वासपात्र रहे आरसीपी सिंह ने 6 जुलाई को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में लगातार तीसरे कार्यकाल से वंचित कर दिया था। नीतीश कुमार के साथ उनके रिश्ते तब खराब हो गए जब उन्होंने मुख्यमंत्री की सहमति के बिना मंत्री पद स्वीकार कर लिया - और भाजपा के साथ उनकी कथित निकटता हो गई। सिंह को पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने के लिए भी कहा गया था।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा