झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, बोलीं- मिलकर लड़ेंगे

By अंकित सिंह | Mar 30, 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने शनिवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी से मिलकर कल्पना ने कहा कि दो माह पहले जो झारखंड में हुआ, वही अब दिल्ली में हो रहा है। मैं यहां सुनीता का दुख बांटने आयी हूं।' कल्पना ने कहा, "हम इससे मिलकर लड़ेंगे और मैं आज बाद में सोनिया गांधी से भी मिलूंगी।" दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. पहले उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा गया था और फिर कोर्ट ने इसे 1 अप्रैल तक बढ़ा दिया था।

इसे भी पढ़ें: North-East Delhi सीट पर BJP ने मनोज तिवारी पर फिर से जताया है भरोसा, कांग्रेस से कौन होगा उम्मीदवार?

आम आदमी पार्टी (आप) के मुताबिक, उसे 20,000 से अधिक लोगों की रैली आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से अनुमति मिल गई है। यह उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में, सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति ने देश में "सबसे भ्रष्ट और तानाशाही ताकतों" को चुनौती दी है और लोगों से अपने आशीर्वाद और प्रार्थना के माध्यम से उनका समर्थन करने को कहा है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार