पूर्व जूनियर हॉकी खिलाड़ी राजीव मिश्रा रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

भारत के पूर्व जूनियर हॉकी खिलाड़ी राजीव कुमार मिश्रा रहस्यमय परिस्थितियों में वाराणसी के सरसौली इलाके में अपने आवास पर मृत पाए गए। वह 46 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक, राजीव की मौत कुछ दिन पहले ही हुई होगी और उनके घर से दुर्गंध आने के बाद उनके पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। राजीव को 1997 लंदन में जूनियर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उस समय भारतीय हॉकी का अगला बड़ा सितारा माना जाता था। वाराणसी में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी) के पद पर तैनात होने के कारण वह अकेले रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो लखनऊ में रहते हैं। बिहार के हाजीपुर के लीलुदाबैत गांव के रहने वाले राजीव अपने घुंघराले लंबे बालों के लिए प्रसिद्ध थे।

वह इसके बाद गुमनामी में चला गया। किसी ने उसकी परवाह नहीं की और इस प्रक्रिया में हमने एक उभरता हुआ सितारा खो दिया।’’हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने राजीव के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया। टिर्की ने ट्वीट किया, ‘‘प्रतिभाशाली पूर्व जूनियर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजीव मिश्रा के असामयिक निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। खेल के प्रति उनका जुनून और समर्पण वास्तव में प्रेरणादायक था। उनके परिवार, दोस्तों और पूरे हॉकी समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन