कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मोदी मंत्रिपरिषद में हो सकते हैं शामिल : सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2024

नयी दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी रविवार शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी के एक सूत्र ने बताया, कुमारस्वामी को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए नयी दिल्ली में सफदरजंग लेन स्थित जद (एस) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा के आवास पर तैयारियां की जा रही हैं। 

प्रमुख खबरें

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिना रिश्वत नौकरी चाहिए तो Yogi Adityanath को तीसरी बार CM बनाएं: OP Rajbhar

Himalaya संरक्षण के लिए व्यापक नीति बनाएं केंद्र और राज्य: Murli Manohar Joshi

US Tariff Exemption: भारत समेत 20 देशों से दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा शुल्क