भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चयन समिति की अध्यक्ष बनीं नीतू डेविड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को पूर्व स्पिनर नीतू डेविड को महिलाओं के राष्ट्रीय चयन पैनल का चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की। पैनल में अन्य सदस्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी मिठु मुखर्जी, रेणु मार्गेट, आरती वैद्य और वी कल्पना हैं। हेमलता काला की अगुआई वाले पिछले पैनल का कार्यकाल मार्च 2020 में ही समाप्त हो गया था। इसमें सुधा शाह, अंजलि पेंढारकर, शशि गुप्ता और लोपामुद्रा बनर्जी अन्य सदस्य थीं। पैनल ने आस्ट्रेलिया में महिला विश्व टी20 के लिये टीम चुनी थी जो उनका अंतिम चयन था। इसमें भारतीय टीम उप विजेता रही थी। भारतीय स्पिनर डेविड ने 10 टेस्ट में 41 विकेट चटकाये हैं। उनके नाम टेस्ट में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का विश्व रिकार्ड (53 रन देकर आठ विकेट) है जो उन्होंने 1995 में जमशेदपुर में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल किया था। 90 के दशक के अंत और 2000 के शुरू तक शानदार प्रदर्शन करने वाली डेविड भारत की महिला वनडे में सर्वााधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी थीं जिसके बाद झूलन गोस्वामी ने उन्हें पछाड़ दिया। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा, ‘‘वरिष्ठता को देखते हुए बायें हाथ की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड पांच सदस्यीय समिति की प्रमुख होंगी। ’’

प्रमुख खबरें

Nepal Glacier टूटने से Tibet सीमा पर मची भारी तबाही, China ने जारी किया आकलन

Mumbai में Auto Taxi चालकों को मराठी सीखने के लिए मिली 1 साल की राहत, टली कार्रवाई

Javelin Missile खरीदेगा भारत, US के साथ आधुनिक एंटी टैंक सिस्टम का हुआ समझौता

Tibet में फंसे Maharashtra के 37 तीर्थयात्री Kathmandu रवाना, CM Fadnavis ने की मदद