सर्विलांस कैमरों को किया बंद, फिर बंदूकधारियों ने मारी गोली, लीबिया के पूर्व शासक गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम की हत्या

By अभिनय आकाश | Feb 04, 2026

लीबिया के दिवंगत नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है। उनके सलाहकार ने मंगलवार (3 फरवरी) को मीडिया को यह जानकारी दी, जबकि उनके परिजनों ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। अब्दुर्रहीम के हवाले से बताया गया है, चार हथियारबंद लोगों ने निगरानी कैमरों को निष्क्रिय करने के बाद सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी के आवास पर धावा बोला और फिर उनकी हत्या कर दी।" टीवी चैनल अल-अहरार ने बताया कि उनके करीबी लोगों ने हालातों का खुलासा किए बिना उनकी मौत की पुष्टि की है, जबकि सरकारी समाचार एजेंसी लाना ने उनके सलाहकार अब्दुल्ला उस्मान के हवाले से मौत की पुष्टि की है। इसके अलावा, उनके वकील खालिद अल-जायदी ने भी मौत की पुष्टि की है।

उन्होंने दिसंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए 2021 में अपना नाम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में दर्ज कराया था, जिसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। उनके सलाहकार अब्दुल्ला उस्मान अब्दुर्रहीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उनके चचेरे भाई हामिद गद्दाफी ने कहा कि सैफ अल-इस्लाम शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 53 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम की मृत्यु उत्तर-पश्चिमी लीबिया के ज़िंटान में हुई, हालांकि लंबे समय से उनके ठिकाने का पता नहीं चल पाया था।

प्रमुख खबरें

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज