मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राज्य में चलाएगी नशा मुक्ति अभियान, महिला दिवस से होगी शुरूआत

By दिनेश शुक्ल | Feb 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती राज्य में नशा के खिलाफ अभियान छेड़ने जा रही है। वह मध्य प्रदेश में अब नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाएंगी। विश्व महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2021 को इस अभियान की शुरुआत करेंगी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

इसे भी पढ़ें: कामखेड़ा बालाजी दर्शन कर लौट रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

कभी भाजपा की फायर ब्रांड नेता रही उमा भारती ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश सरकार से राज्य में शराब बंदी को लेकर विचार करने की बात कही थी साथ ही उन्होंने शराब की नई दुकाने न खोलने की भी बात कही थी। उन्होंंने अपने ट्वीट में लिखा था कि शराबबंदी कहीं से भी घाटे का सौदा नहीं है शराब बंदी से राजस्व को हुई क्षति को कहीं से भी पूरा किया जा सकता है किंतु शराब के नशे में बलात्कार, हत्याएं, दुर्घटनाएं छोटी बालिकाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं भयावह हैं तथा देश एवं समाज के लिए कलंक है। 

 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर