महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि वह कोरोना वायरस जांच में संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा नेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। देवेंद्र फडणवीस बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी भी थे। उन्होंने कहा, “मैं लॉकडाउन से ही प्रतिदिन काम कर रहा था, लेकिन लगता है कि भगवान अब चाहते हैं कि कुछ समय के लिये रुक जाउं और विश्राम करूं। मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं और पृथकवास में हूं। चिकित्सकों की सलाह के मुताबिक उपचार ले रहा हूं।” पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, “जो लोग मेरे संपर्क में आए, उनके लिये सलाह है कि अपनी कोविड-19 जांच करा लें। सभी लोग अपना ध्यान रखें।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी