महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी, हार्ट में ब्लॉकेज के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती

By अंकित सिंह | Oct 14, 2024

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके हृदय और धमनियों में रुकावटों की पहचान करने के लिए परीक्षण कराने के लिए सोमवार को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई। ऐसा कहा गया है कि 12 अक्टूबर को आयोजित दशहरा रैली के बाद से ठाकरे की तबीयत ठीक नहीं थी, जहां उन्होंने सत्तारूढ़ महौती सरकार और केंद्र पर हमला करते हुए एक उग्र भाषण दिया था।

शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन इसलिए तोड़ दिया कि वह उसके हिंदुत्व के संस्करण से सहमत नहीं थे। ठाकरे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी सवाल किया कि क्या उसे आज की ‘हाइब्रिड’ भाजपा स्वीकार्य है। ठाकरे ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा को नहीं छोड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: चुनाव ऐलान से पहले बड़ा फैसला, रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा इस यूनिवर्सिटी का नाम

ठाकरे ने कहा कि मैं आरएसएस और (इसके प्रमुख) मोहन भागवत का सम्मान करता हूं। भागवत कहते हैं कि हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। आप यह सब किसके लिए कह रहे हैं जबकि भाजपा सरकार 10 साल से सत्ता में है और उसे फिर से जनादेश मिला है? क्या हिंदुओं को अब भी असुरक्षित महसूस करना चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहे आरएसएस से कहना चाहता हूं कि वह एक चिंतन शिविर लगाए और आत्मचिंतन करे कि क्या वह वर्तमान भाजपा से सहमत है जो ‘हाइब्रिड’ बन गई है। इसमें अन्य राजनीतिक दलों के नेता हैं। मुझे खत्म करने के लिए इसे देशद्रोहियों की बैसाखी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा