Anil Deshmukh: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख 13 महीने बाद मुंबई जेल से हुए रिहा

By अभिनय आकाश | Dec 28, 2022

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख भ्रष्टाचार के एक मामले में लगभग 13 महीने जेल में बिताने के बाद बुधवार को मुंबई जेल से रिहा हो गए। अनिल देशमुख को 12 घंटे से अधिक के मैराथन पूछताछ सत्र के बाद 2 नवंबर, 2021 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। दरअसल भ्रष्टाचार के मामले में जमानत आदेश पर रोक लगाने से बॉम्‍बे हाईकोर्ट के इनकार के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जेल से रिहा कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त विधेयक पारित, पूरा मंत्रिमंडल और CM भी दायरे में आएंगे

100 करोड़ की वसूली का मामला

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री के कथित कदाचार की सीबीआई से ‘पूर्वाग्रह रहित, अप्रभावित, निष्पक्ष और स्वतंत्र’ जांच कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है, ‘‘याचिकाकर्ता ने साक्ष्यों को नष्ट कर दिये जाने से पहले, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के कदाचार की पूर्वाग्रह रहित, अप्रभावित, निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने का इस अदालत से अनुरोध करते हुए रिट अधिकारक्षेत्र का सहारा लिया।’’ सिंह ने आरोप लगाया है, ‘‘देशमुख ने अपने आवास पर फरवरी 2021 में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अनदेखी करते हुए अपराध खुफिया इकाई, मुंबई के सचिन वाजे और समाज सेवा शाखा, मुंबई के एसीपी संजय पाटिल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उन्हें हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का लक्ष्य दिया था। साथ ही, विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं अन्य स्रोतों से भी उगाही करने का निर्देश दिया था।


प्रमुख खबरें

शादी में आमिर खान और एक्स वाइफ रीना दत्ता ने हाथ पकड़कर किया रोमांटिक डांस, बेटी इरा को कसकर गले लगाया, Watch Video

Andhra Pradesh Assembly Elections: क्या आंध्र प्रदेश में TDP की टूटती सांस को फिर मिलेगा सहारा, समझिए समीकरण

संदेशखाली की घटना को अभिषेक बनर्जी ने बताया मनगढ़ंत, स्टिंग वीडियो से गरमाई बंगाल की सियासत

4 जून के बाद कांग्रेस में एक और टूट होगी! प्रमोद कृष्णम का बड़ा दावा- साजिश की शिकार हुईं प्रियंका गांधी