कमलनाथ के ग्वालियर दौरे पर आया पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बड़ा बयान

By दिनेश शुक्ल | Sep 09, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा का पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर दौरे को लेकर बड़ा बयान आया है। बुधवार को कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा भिंड के रोन तथा मुरैना के कैलारस दौरे पर पहुंचे वर्मा ने कहा कि कमलनाथ का ग्वालियर दौरा किन्ही कारणों से स्थगित हुआ था जो अब 18-19 सितंबर को तय हुआ है। भाजपा के जो मंत्री कह रहे हैं कि कमलनाथ क्या जवाब देंगे जनता को, वह अच्छे से सुन लें, अभी तो हम लोग दौरे कर रहे हैं, जब कमलनाथ ग्वालियर दौरे पर आएंगे तो वहां ऐसा जलजला होगा जो भाजपा ने कभी इतिहास में नहीं देखा होगा।

इसे भी पढ़ें: अब कांग्रेस में महलों का दखल खत्म हो गया है - कमलनाथ

वर्मा ने शिवराज सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है, जबसे शिवराज सत्ता में आए हैं प्रदेश के किसानों का बुरा हाल हो गया है। किसानों के लिए शिवराज का पैर पनौती का पैर है। कांग्रेस लगातार सभी क्षेत्रों में सक्रिय होकर तैयारी में लगी है, आज वर्मा के साथ भिंड और मुरैना के दौरे पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, लाखन सिंह यादव, राम निवास रावत भी पहुंचे।

वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के सभी सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए है, सभी सीटों पर हमारी सिंगल नाम पर सहमती बन गयी है, जल्दी ही इन नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल