MP के पूर्व विधायक कोविड-19 से संक्रमित पाये गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें 62 वर्षीय एक पूर्व विधायक भी शामिल हैं। वह भाजपा की टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ भोपाल में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 743 तक पहुंच गया, जबकि इस बीमारी से भोपाल में अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। 

वहीं, एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि 62 वर्षीय कांग्रेस के एक नेता भी आज जारी कोरोना वायरस संक्रमितों की सूची में शामिल हैं। वह भोपाल की एक सीट पर भाजपा की टिकट पर विधायक रह चुके हैं और पिछले कुछ दिनों में 150 से अधिक लोगों से मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक