By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2018
बीकानेर। बीकानेर संभाग में श्रीगंगानगर जिले के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ का आज जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डा. डी एस मीणा ने बताया कि पूर्व विधायक सिंह को दिल की बीमारी के चलते गंभीर हालत में आज अस्पताल लाया गया, लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।
राठौड़ का अंतिम संस्कार श्रीगंगानगर में कल सुबह करीब 11 बजे होगा। उनके निधन पर केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास, गंगा पुनरुत्थान तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने गहरा शोक प्रकट कर कहा कि राठौड़ किसानों, मजदूरों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। भाजपा के युवा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, युवा मोर्चा के रमजान अली चौपदार, अधिवक्ता अशोक भाटी, दिशा कमेटी के दिल्लू खान कोहरी सहित अनेक नेताओं,, साहित्यकार, सामाजिक संगठनों, मजदूर संगठनों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।