पूर्व सांसद ने डॉक्टर के रूप में पंजीकरण निलंबित करने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व राज्यसभा सदस्य शांतनू सेन ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख कर पश्चिम बंगाल चिकित्सा परिषद के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने की अनुमति देने का अनुरोध किया, जिसके तहत डॉक्टर के रूप में उनका पंजीकरण दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

सेन के अधिवक्ता ने अदालत के समक्ष दावा किया कि परिषद ने सेन को उन्हें निलंबित करने के फैसले के बारे में जानकारी नहीं दी तथा उन्हें मीडिया में आई खबरों के जरिये इस कदम के बारे में पता चला।

पूर्व टीएमसी सांसद के अधिवक्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को परिषद की बैठक में सेन ने जरूरी दस्तावेज पेश किए थे और संबंधित डिग्री से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए थे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट