रोस टेलर को कप्तानी से हटाना सबसे मुश्किल दौर, पर खेद नहीं : हेसन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2020

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने स्वीकार किया कि 2012 में रोस टेलर को कप्तान पद से हटाना उनके करियर का सबसे मुश्किल दौर था क्योंकि इसे बेहतर तरीके से निबटा जा सकता था लेकिन उन्हें इस विवादास्पद फैसले पर खेद नहीं है। टेलर ने 2012 में सभी प्रारूपों में कप्तान पद छोड़ दिया था क्योंकि हेसन ने उनसे सीमित ओवरों की कप्तानी ब्रैंडन मैकुलम को सौंपने के लिये कहा था। हेसन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर यह मेरे कोचिंग करियर का सबसे मुश्किल दौर था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन कारणों के बारे में सोचता हूं जिनकी वजह से मैं कोच हूं और कई बार मैं रात में खुद से पूछता हूं कि क्या मैंने सही कारणों से फैसला किया क्योंकि मुझे लगता था कि इससे टीम को फायदा होगा। ’’ यह 45 वर्षीय कोच अभी इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का क्रिकेट संचालन निदेशक है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह इस पूरे घटनाक्रम को बेहतर तरीके से संभाल सकते थे।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान