न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज जॉन एफ रीड का निधन, 64 वर्ष कि आयु में ली अंतिम सांस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट में छह शतक जड़ने वाले जॉन एफ रीड का निधन हो गया है। वह 64 बरस के थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार को उनके निधन की पुष्टि की। वह लंबे समय से बीमार थे। रीड ने नवंबर 1985 को ब्रिसबेन के गाबा मैदान में 108 रन की पारी खेलकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी और 41 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बायें हाथ के बल्लेबाज रीड ने मार्टिन क्रो (188) के साथ तीसरे विकेट के लिए उस समय के रिकॉर्ड 225 रन की साझेदारी की थी जिससे न्यूजीलैंड ने अपनी एकमात्र पारी में सात विकेट पर 553 रन बनाए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर