ओडिशा के पूर्व क्रिकेट कप्तान प्रशांत मोहपात्रा का कोविड के कारण निधन, हरभजन ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2021

भुवनेश्वर। ओडिशा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान प्रशांत मोहपात्रा का कोविड-19 के कारण बुधवार को एम्स भुवनेश्वर में निधन हो गया। एम्स भुवनेश्वर के चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन मोहंती ने बताया कि 47 वर्षीय मोहपात्रा का चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद सुबह सात बजकर 51 मिनट पर निधन हो गया। प्रशांत के पिता और राज्यसभा सांसद रघुनाथ मोहपात्रा का भी कोविड-19 के कारण नौ मई को निधन हो गया था। प्रशांत के भाई जसबंत भी कोविड-19 से संक्रमित हैं और उनका इसी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे जगह बनाना चाहते है बल्लेबाज नीतिश राणा, कहा, बस मौका मिलने की उम्मीद!

एक सितंबर 1973 को जन्में प्रशांत दायें हाथ के बल्लेबाज थे। उन्होंने 1990 में बिहार के खिलाफ रणजी ट्राफी में पदार्पण किया था। वह दलीप ट्राफी और देवधर ट्राफी में भी पूर्वी क्षेत्र की तरफ से खेले थे। प्रशांत ने 45 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 30.08 की औसत से 2196 रन बनाये थे। इसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। प्रशांत के संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें मैच रेफरी नियुक्त किया था।

प्रमुख खबरें

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान