पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह कोविड-19 से संक्रमित, घर पर ही हुए क्वारंटाइन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2022

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि उनका कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है और वह घर पर ही पृथकवास पर हैं। पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले 41 वर्षीय हरभजन में हल्के लक्षण हैं। हरभजन ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड के लिये मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है और मुझे हल्के लक्षण हैं। मैं घर पर ही पृथकवास पर हूं और हर तरह की जरूरी सावधानी बरत रहा हूं।’’

प्रमुख खबरें

असम के लोक संगीत से NASA के Cosmic Rhapsody तक, Joi Barua का सुरम्य सफर, जो संगीत को ले गया सितारों के पार

सख्त कदमों से Assam में थमा गैंडों का अवैध शिकार, Sarbananda Sonowal ने बताई 10 साल की उपलब्धि

Turkey School Shooting में 11 घायल और 2 की हालत गंभीर, Bullying दावों की होगी जांच

IOA President PT Usha का बयान, Asian Games में खिलाड़ियों की रहने की दिक्कतें दूर हुईं