पाकिस्तानी स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

लाहौर। पाकिस्तान के आलराउंडर और खेल के प्रत्येक प्रारूप में देश की कप्तानी करने वाले मोहम्मद हफीज ने रिपोर्टों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के आगामी टूर्नामेंट के लिये लाहौर कलंदर्स से अनुबंध करने वाले 41 वर्षीय हफीज विश्व भर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिये उपलब्ध रहेंगे। इस खिलाड़ी ने हालांकि अभी तक इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हफीज ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी और उनका करियर लगभग दो दशक तक चला।

प्रमुख खबरें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं

कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का गाला डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट