पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक मुशर्रफ की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

दुबई। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ की हालत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गयी और उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुबई से नेशन अखबार के मुताबिक, मुशर्रफ (75) किसी से भी मुलाकात या बात नहीं कर रहे हैं।

मुशर्रफ 2007 में संविधान को निलंबित करने के लिए राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। वह मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। पूर्व सैन्य प्रमुख उपचार के लिए दुबई गए थे और सुरक्षा तथा स्वास्थ्य कारणों से तब से वह नहीं लौटे।

इसे भी पढ़ें: संबंध बेहतर बनाने के लिए शांति वार्ता की जिम्मेदारी अब पाकिस्तान के कंधों पर: हर्षवर्द्धन श्रृंगला

पूर्व की खबरों में कहा गया था कि पूर्व राष्ट्रपति की बीमारी ने उनके तंत्रिका तंत्र को कमजोर कर दिया है। मुशर्रफ को खड़े होने और चलने में दिक्कतें आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक