नई संसद के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा, कुमारस्वामी ने कांग्रेस से पूछा यह सवाल

By अंकित सिंह | May 26, 2023

नए संसद भवन को लेकर राजनीति जारी है। 20 विपक्षी दलों ने नई संसद के उद्घाटन समारोह को बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उनकी मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बजाए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए। इन सब के बीच मोदी सरकार को जेडीएस का साथ मिला है। जानकारी के मुताबिक पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा नई संसद के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। जेडीएस पार्टी के प्रवक्ता प्रताप कनगल ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ है कि पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा नई संसद के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह किसी विशेष पार्टी या संगठन का कार्यक्रम नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की ‘‘बड़ी भूल’’ सुधारी जाए, राष्ट्रपति के हाथों हो नये संसद भवन का उद्घाटन: दिग्विजय

कांग्रेस, वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत 19 विपक्षी दलों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की और आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार के तहत संसद से लोकतंत्र की आत्मा को ही निकाल दिया गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि संसद के नए भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को करना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो उनकी पार्टी उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगी। विपक्षी दलों द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उनकी निंदा की और उसके इस कदम को भारत के लोकतांत्रिक लोकाचार और संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान करार दिया। 

प्रमुख खबरें

Priyank Kharge का Tejasvi Surya पर पलटवार, बोले: पहले Acche Din का White Paper दिखाएं

SP में फूट की गलत जानकारी फैलाने पर Rajiv Rai का OP Rajbhar को लीगल नोटिस

Luka Modric ने रचा इतिहास! 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने, Ronaldo-Messi लिस्ट में शामिल

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच