Imran Khan की खुशियों का नहीं है ठिकाना, Toshkhana मामले में जेल में बंद पूर्व PM के साथ हुआ कुछ ऐसा कि खिल गईं बांछें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2023

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अटक जिला जेल में कई नयी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और उन्होंने पंजाब प्रांत में स्थित इस जेल के दौरे पर आए एक शीर्ष पुलिस अधिकारी के समक्ष इन सुविधाओं को लेकर संतोष जताया। पंजाब महानिरीक्षक (आईजी) कारागार मियां फारूक नजीर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 70 वर्षीय अध्यक्ष खान से मिलने रविवार को जेल गए और उन्होंने उन्हें मुहैया कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। खान को इस महीने की शुरुआत में तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि खान के नए शौचालय में पश्चिमी शैली की ‘टॉयलेट सीट’, एक वॉश बेसिन, साबुन, ‘एयर फ्रैशनर’, तौलिया और टिशू पेपर मुहैया कराए गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री को चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पांच चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है, जिनमें से हर डॉक्टर आठ घंटे काम करता है। इसके अनुसार, खान के लिए आईजी कारागार की अनुमति से विशेष भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है और चिकित्सक द्वारा उनकी जांच किए जाने के बाद एक विशेष दल उन्हें भोजन उपलब्ध कराता है। खान की पत्नी एवं पार्टी ने उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसके बाद उन्हें ये अतिरिक्त सेवाएं मुहैया कराई गईं। ‘पीटीआई’ कोर कमेटी ने दावा किया था कि खान को घर से भोजन और पानी मंगाने के अधिकार से वंचित किया जा रहा था और उसने उन्हें जेल में जहर दिए जाने की आशंका जताई थी।

खान की पत्नी बुशरा बीबी ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया था कि वह उनके पति के बिगड़ते स्वास्थ्य पर गंभीरता से संज्ञान ले। जेल में इमरान से मंगलवार को मुलाकात के बाद बुशरा ने शीर्ष अदालत का रुख किया। बुशरा ने अपने वकील रिफाकत हुसैन शाह के माध्यम से उच्चतम न्यायालय को एक हलफनामा सौंपा, जिसमें इमरान खान के स्वास्थ्य की खातिर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया। इससे पहले, बुशरा ने पंजाब के गृह सचिव को भेजे पत्र में लिखा था कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके पति को पंजाब की अटक जेल से रावलपिंडी की अदियाला जेल स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘मेरे पति को बिना किसी औचित्य के अटक जेल में डाल दिया गया। कानून के अनुसार मेरे पति को अदियाला जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।’’ बुशरा ने मांग की थी कि खान को उनके सामाजिक और राजनीतिक दर्जे के लिहाज से ‘बी’ श्रेणी की सुविधाएं दी जाएं। बुशरा ने कहा था कि खान को अटक जेल में जहर दिया जा सकता है। खान को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले इस्लामाबाद की एक अदालत ने उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया था। वह पांच अगस्त से जेल में हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत