पूर्व पॉप स्टार Gary Glitter को ब्रिटेन की जेल से रिहा किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2023

पूर्व पॉप स्टार गैरी ग्लिटर को यौन उत्पीड़न के मामले में आधी सज़ा काटने के बाद शुक्रवार को इंग्लैंड की एक जेल से रिहा कर दिया गया। उसे 1970 के दशक में तीन युवतियों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में 16 साल कैद की सज़ा सुनाई गई थी। ग्लिटर का असली नाम पॉल गड है। उनासी वर्षीय गायक को दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड में डोरसेट की एक जेल से रिहा कर दिया गया। ब्रिटेन में दोषियों को आधी सज़ा पूरी करने के बाद जेल से रिहा करना आम बात है और इसके बाद उन्हें परिवीक्षा पर रखा जाता है।

न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पॉल गड जैसे यौन अपराधियों पर पुलिस और परिवीक्षा सेवा करीब से निगाह रखती है और उनपर कुछ सख्त शर्तें लागू की जाती हैं, जिनमें उनके शरीर में जीपीएस टैग लगाना भी शामिल है। बयान में कहा गया है कि अगर अपराधी इन शर्तों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसे वापस जेल भेजा जा सकता है। गायक को तीन लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया गया था, जिसमें से एक की उम्र 13 साल से कम थी। उसे अक्टूबर 2012 में गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar