पूर्व पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इमरान खान की सरकार को हटाने की कसम खाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

कराची। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाने का संकल्प जाहिर करते हुए सरकार पर देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। ‘डॉन’ समाचार पत्र ने जरदारी के हवाले से कहा कि यदि प्रधानमंत्री को जल्द हटाया नहीं जाता है तो वह देश को ऐसी स्थिति में ले जाएंगे जहां से हमारे लिए भी देश को चलाना मुमकिन नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: भारत के साथ हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध को हटा सकता है पाकिस्तान

उन्होंने कहा कि ईद के तुरंत बाद हम अपनी योजनाओं की घोषणा करेंगे और यह समाप्ति की शुरुआत का संकेत होगा। जरदारी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों की नौकरियां छीन लीं हैं और महंगाई आसमान छूने लगी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई 500 प्रतिशत तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के लोगों पर जबरन थोपा गया है। 

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार

Mivi One 5G भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

Jannat हिट हुई, फिर भी काम के लिए तरसीं, आखिर कहां चूक गई थीं Sonal Chauhan?