भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने उठाए सवाल!

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 01, 2021

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनावों के चलते सियासी महौल गरमा गया है भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद यहां उपचुनाव होने जा रहे है। यही वजह है कि अब कांग्रेस ने सत्तारूढ दल को घेरना शुरू कर दिया है।कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने आज पूर्व सांसद की मौत पर सवाल उठाते हुये सीएम जय राम ठाकुर को अनुभवहीन बताया व कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों पर सीएम ने चुप्पी साध रखी है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को हटाने को लेकर कांग्रेसी लामबंद

यही वजह है कि मंडी में उच चुनावों को देखते हुये सीएम अधूरे कामों का उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। मैंने खुद उद्घाटन किए गए भवनों का दौरा किया है। कौल सिंह ने कहा द्रंग हलके 41 शिलान्यास व उद्घटान किए, 90 प्रतिशत काम मेरे वक्त के हैं। मुख्यमंत्री विभाग से जानकारी लें, विधायक उन्हें गुमराह कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी उनके पास है, फिर भी सड़कों की टारिंग घटिया स्तर की हो रही है। इसकी जांच करवाई जाए। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट एयरपोर्ट कहां है। टीम आई है सर्वे कर रही है। इसलिए लोग विरोध भी कर रहे। लोगों को ठीक मुआवजा दें। जब मैं राजस्व मंत्री था जयराम ठाकुर ने विधानसभा में पूछा था आप फेक्टर 2 क्यों लागू नहीं करते। मेरे जबाव पर कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो करेंगे लागू। अब क्यों लागू नहीं कर रहे।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी