पूर्व प्रधानमंत्री Deve Gowda ने मोदी से महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को संसद में बहुमत प्राप्त है और वह इसे पारित करा सकती है। जनता दल (सेक्युलर) के संरक्षक देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि विधानसभाओं और संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जब निर्वाचन आयोग ने हाल में कर्नाटक में चुनावों की घोषणा की, और राज्य में पात्र महिला मतदाताओं की संख्या जारी की, तो यह आश्चर्य की बात नहीं थी कि वे कुल मतदाताओं का लगभग पचास प्रतिशत थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप (मोदी) भाग्यशाली हैं कि आपके पास संसद में बहुमत है और आप इसे पारित कराने में सफल हो सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं आपसे 2024 के आम चुनावों से पहले महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने पर विचार करने का आग्रह करता हूं। 1996 और 2008 में प्रस्तुत विधेयक के मसौदों में उपयुक्त संशोधन किए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

हमारे पास Drone रोकने तक के हथियार नहीं हैं, US Deputy Commander Joseph Jarrard के खुलासे से Russia, China, North Korea और Iran मुस्कुराए

Bollywood Wrap Up | Ananya Raj का 27 वर्ष की आयु में निधन, Awarapan 2का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, Analog Paneer के 5 बड़े नुकसान!

Kartik Aaryan की फिल्म Captain India में हुई Parvathy Thiruvothu की एंट्री, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग