पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने राज्यसभा में हुए हंगामे पर दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

बेंगलुरू। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने राज्यसभा में हंगामा और हाल में समाप्त हुए संसद सत्र के दौरान आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किए बगैर समय की बर्बादी पर रविवार को दुख जताया और कहा कि सांसद के रूप में अपने 30 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा था। गौड़ा ने कहा कि 11 अगस्त को मॉनसून सत्र समाप्त होने के बाद उन्होंने विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि लोगों को प्रभावित करने वाले किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। जद (एस) के नेता ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल एवं विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मैं मॉनसून सत्र में कुछ नहीं बोल पाया। कोई काम नहीं हुआ और सत्र बर्बाद हो गया।’’

इसे भी पढ़ें: जब कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद प्रमुख हिन्दू नेता के रूप में उभरे थे

उन्होंने कहा कि समाज के लिए इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है क्योंकि यह लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास दिखाता है और देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महान लोगों का यह अपमान है। पेगासस जासूसी मुद्दे पर सदन के अंदर हंगामा करने के लिए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चार अगस्त को टीएमसी के चार सांसदों को निलंबित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Conrad Bengaluru हादसे में Lufthansa क्रू मेंबर और IBM मैनेजर की मौत, 2 लोग घायल

Dhruv Jurel के नाबाद 99 रन से India A ने पहले दिन बनाए 291/7

Gyan Ganga: रावण के अत्याचारों से व्याकुल पृथ्वी की करुण पुकार और श्रीराम अवतार की पृष्ठभूमि

Trump ने अब्दुल को वोट देने वालों को पागल बताया, उधर से जवाब भी तगड़ा आया