पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान विरोध प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2024

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत मिलने के कुछ ही घंटों बाद विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस नयी गिरफ्तारी से खान के रिहा होने की संभावना समाप्त हो गई है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद ही रावलपिंडी पुलिस ने न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में आतंकवाद और अन्य आरोपों पर दर्ज मामले के सिलसिले में देर रात खान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोप लगाया कि खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद के दौरान 28 सितंबर को रावलपिंडी में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। समाचारपत्र ‘डॉन’ ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि खान को 28 सितंबर को दर्ज मामले में हिरासत में लिया गया है और एक टीम को आरोपों की जांच का काम सौंपा गया है।

मामले में औपचारिक गिरफ्तारी से पहले ही, संघीय सूचना मंत्री ए तरार ने यह कहकर उनकी रिहाई की संभावना को खारिज कर दिया था कि खान नौ मई 2023 की हिंसा से संबंधित आठ मामलों में वांछित हैं और जेल से रिहा होने से पहले उन्हें सभी मामलों में जमानत लेनी होगी।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी