जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली, दिल का दौरा पड़ा, हमलावर गिरफ्तार

By निधि अविनाश | Jul 08, 2022

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पश्चिमी जापान के नारा शहर में गोली मारी गई है। ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार, आबे पर सुबह करीब 11:30 बजे चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गई। खून से लथपथ आबे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद श‍िंजो आबे जब अचेत हो गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्‍हें तत्‍काल सीपीआर दिया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।

रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसने भाषण देते समय पूर्व पीएम पर गोली चलाई। आबे रविवार को संसद के ऊपरी सदन के चुनाव से पहले प्रचार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मिल गया जॉर्ज फ्लॉयड को इंसाफ, हत्या के मामले में पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन को मिली कठोर सजा

आबे रविवार को संसद के ऊपरी सदन के चुनाव से पहले प्रचार कर रहे थे। आबे नारा की एक सड़क पर स्टंप भाषण दे रहे थे कि तभी एक शख्स ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। डीडी न्यूज द्वारा साझा किए गए एक तस्वीर में, नारा में उस स्थान पर भीड़ देखी जा सकती है, जहां आबे को गोली मारी गई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-Malaysia की Strategic Partnership होगी मजबूत, PM Modi के दौरे से Act East Policy को मिलेगी नई रफ्तार

Braj Holi 2026: पूरे 40 दिन मचेगा धमाल! जानें कब है बरसाना की लट्ठमार होली और वृंदावन की फूलों वाली होली?

Delhi Death Pit: जनकपुरी में बाइक सवार की मौत पर बड़ा Action, जल बोर्ड के 3 अफसर निलंबित

Bhagam Bhag 2 Film Controversy: Govinda के Exit पर फैंस में नाराजगी, Social Media पर ट्रेंड हुआ #JusticeForGovinda, मेकर्स से पूछे सवाल!