नहीं रहे दिग्गज गोल्फर डग सेंडर्स, कनाडा ओपन सहित पेशेवर करियर में जीते 20 खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

लास एंजिलिस। अमेरिका के पूर्व दिग्गज पेशेवर गोल्फर डग सेंडर्स का रविवार को निधन हो गया। सेंडर्स 86 वर्ष के थे। पीजीए टूर पर सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक रहे सेंडर्स ने 1956 में कनाडा ओपन सहित अपने पेशेवर करियर में 20 खिताब जीते। वह गोल्फ जगत में ‘पीकॉक आफ द फेयरवेज’ के नाम से मशहूर थे।

सेंडर्स मेजर चैंपियनशिप में चार बार उप विजेता रहे जिसमें 1970 की ब्रिटिश ओपन चैंपियनशिप भी शामिल है जहां वह काफी करीब से खिताब से चूक गए थे। सेंडर्स ने इसके अलावा सीनियर चैंपियन्स टूर पर भी 218 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपने स्वयं के टूर्नामेंट ‘डग सेंडर्स सेलीब्रिटी क्लासिक’ की भी मेजबानी की।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा