पंजाब कैडर के पूर्व IAS अरुण गोयल चुनाव आयुक्त नियुक्त, PMO में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2022

गुजरात में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव से पहले सेवानिवृत्त नौकरशाह अरुण गोयल को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने आईएएस (सेवानिवृत्त) अरुण गोयल को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है। 

इसे भी पढ़ें: कच्छ में बोले हेमंत सरमा, लोगों को राहुल गांधी के चेहरे में महात्मा गांधी दिखना चाहिए, सद्दाम हुसैन नहीं

पंजाब के सबसे वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अरुण गोयल ने सेवानिवृत्ति से 40 दिन पहले त्यागपत्र दे दिया। वह कई वर्षों से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। वह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

प्रमुख खबरें

PM Modi का एक Idea और सपना साकार, Assam के Tea Workers पहली बार करेंगे अयोध्या-काशी यात्रा

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा