दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का 88 वर्ष के उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

सियोल। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। सियोल के एक अस्पताल ने यह जानकारी दी है। सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ने बताया कि रो का एक बीमारी के इलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। उसने और कोई जानकारी नहीं दी। रो ने 1979 के सैन्य तख्तापलट के समर्थन में सियोल में एक सैन्य संभाग का नेतृत्व किया था जिससे सेना में उनके मित्र चुन डू-ह्वान राष्ट्रपति बने। तख्तापलट और उसके बाद 1980 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई दक्षिण कोरिया के आधुनिक इतिहास के दो काले अध्याय हैं।

इसे भी पढ़ें: तुर्की के राष्‍ट्रपति ने अमेरिका, फ्रांस समेत 10 देशों के राजदूतों को हटाने का आदेश दिया

इसके बाद 1987 में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन तेज होने पर रोह और चुन को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंजूरी देनी पड़ी। रो 1987 में राष्ट्रीय चुनाव जीत गए। कार्यकाल पूरा होने के बाद रो ने रिश्वत से संपत्ति अर्जित करना स्वीकार किया और वह जेल गए। राष्ट्रीय सुलह की कोशिश में उनकी सजा माफ कर दी गयी और बाद में उन्होंने गुमनामी में जीवन व्यतीत किया।

प्रमुख खबरें

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Rahul Gandhi के समर्थन में Priyanka Gandhi की रैली, PM Modi पर लगाया देश की पूरी संपत्ति चार-पांच अमीर लोगों को देने का आरोप

पुलिस ने श्रद्धालुओं से रविवार के लिए यमुनोत्री यात्रा स्थगित करने को कहा

Benefits Of Turmeric Oil: हल्दी का तेल त्वचा और बालों के लिए किसी खजाने से कम नहीं, मिलते हैं जबरदस्त फायदे