AIADMK-NDA में फूट के बीच बोले तमिलनाडु के पूर्व CM पन्नीरसेल्वम, मैं BJP के साथ नियमित संपर्क में

By अंकित सिंह | Sep 29, 2023

पलानीस्वामी की पार्टी एआईएडीएमके से निष्कासित तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व हाल ही में उनके साथ नियमित संपर्क में है और भाजपा द्वारा औपचारिक घोषणा के बाद ही वह गठबंधन के बारे में अपना रुख बताएंगे। चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए, पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को उन अटकलों पर भी बात की कि अन्नाद्रमुक ने भाजपा पर राज्य अध्यक्ष के अन्नामलाई को बदलने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी पलानीस्वामी को बदलने के लिए कहती है तो क्या एआईएडीएमके स्वीकार करेगी? क्या वे उसकी जगह लेंगे? फिर वे उनसे भाजपा के राज्य नेतृत्व को बदलने के लिए कैसे कह सकते हैं? उनके पास क्या अधिकार हैं?

 

इसे भी पढ़ें: Breaking: BJP को बड़ा झटका, AIADMK ने खत्म किया गठबंधन, 2024 में अलग मोर्चे की तैयारी


गुरुवार को, अन्नाद्रमुक ने कहा कि वह भाजपा के साथ संबंध तोड़ने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी और दोहराया कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव और अगले विधानसभा चुनाव के लिए भी गठबंधन बनाएगी। पार्टी के उप महासचिव केपी मुनुसामी ने 25 सितंबर को घोषित फैसले पर किसी भी परिस्थिति में पुनर्विचार करने की किसी भी गुंजाइश से इनकार किया, क्योंकि अन्नाद्रमुक को दो करोड़ पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करने की जरूरत है। चेन्नई में पार्टी महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद, अन्नाद्रमुक ने घोषणा की कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो रही है।

 

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में अलग हुई BJP और AIADMK की राह, डी जयकुमार बोले- गठबंधन पर चुनाव के वक्त करेंगे फैसला


तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाले राजग से नाता तोड़ने के एक दिन बाद, भगवा पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले जनता दल (सेक्युलर) के साथ अपने नवगठित गठबंधन पर विश्वास जताया। इससे पहले शुक्रवार को जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी के साथ बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फैसले की घोषणा की थी। अन्नाद्रमुक-भाजपा विभाजन पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी ने अपने सहयोगियों को एक परिवार की तरह साथ लेकर चला है। जद(एस) जैसी कई पार्टियां भी (एनडीए) में शामिल हो रही हैं। एनडीए 2014 के साथ-साथ 2019 में भी मजबूत था और दोनों बार उसने पूर्ण बहुमत के साथ (केंद्र में) सरकार बनाई। 2024 में भी पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाएगी। 


प्रमुख खबरें

Punjab Kings ने इन चार खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा, कप्तान श्रेयस अय्यर ने कह दी ये बड़ी बात

Kalam से पहले Vajpayee को राष्ट्रपति, Advani को PM बनाने का सुझाव था, मगर Atalji ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया थाः पुस्तक

शेख हसीना का हिसाब करो....Bangladesh की भारत को गीदड़ भभकी, फिर विदेश मंत्रालय ने जो किया, युनूस भी सन्न

21 परम वीर चक्र विजेताओं की तस्वीर, वीजिटर्स को राष्ट्रीय नायकों के बारे में बताना मकसद