तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) को बृहस्पतिवार को उच्च रक्त शर्करा और निम्न सोडियम स्तर के कारण यहां एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यशोदा अस्पताल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राव (71) को कमजोरी महसूस होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई थी। विज्ञप्ति में बताया गया कि उनकी हालत स्थिर है।

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रारंभिक जांच में उच्च रक्त शर्करा और कम सोडियम स्तर होने का पता चला है। अन्य सभी महत्वपूर्ण मानक सामान्य सीमा के भीतर हैं।’’ राव को चिकित्सकों की गहन देखरेख में रखा गया है और मधुमेह को नियंत्रित करने तथा सोडियम के स्तर को बढ़ाने के लिए दवा शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने केसीआर के स्वास्थ्य के और उन्हें दिए जा रहे उपचार की भी जानकारी ली। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि रेड्डी ने डॉक्टरों से बात की और उनसे केसीआर का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने राव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रमुख खबरें

तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान में मचाया ऐसा बवंडर, मनीर सेना का सरेआम सरेंडर

यह घटना किसी के साथ भी हो, हमें इसकी निंदा करनी चाहिए, बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के अबू आज़मी

Yes, I am in Love...पुतिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो गया, सभी हैरान

मैं चुपके से दिल्ली नहीं जाऊंगा..., कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर डीके शिवकुमार का जवाब