पूर्व टीवी प्रस्तोता इसुदान गढ़वी गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिये आप की पसंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2022

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को पूर्व टीवी प्रस्तोता और पत्रकार इसुदान गढ़वी को गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। उन्होंने कहा कि 40 वर्षीय गढ़वी को पार्टी द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में 73 प्रतिशत वोट मिले हैं। गढ़वी के सामने पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया थे, जिन्होंने पाटीदार समुदाय के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: मवेशियों के वंदे भारत से टकराने की घटनाओं के बाद आरपीएफ का एक्शन, ग्राम सरपंचों को नोटिस जारी

केजरीवाल ने कहा कि करीब 16 लाख लोगों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया और उनमें से 73 प्रतिशत ने गढ़वी को वरीयता दी। पिछले सप्ताह, केजरीवाल ने लोगों से एसएमएस, व्हाट्सएप, वॉयस मेल और ई-मेल के माध्यम से पार्टी से संपर्क करने का आग्रह किया था ताकि वे इस बारे में अपने विचार दे सकें कि राज्य में पार्टी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होना चाहिए। गुजरात में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा था कि लोग तीन नवंबर की शाम तक अपनी बात रख सकते हैं और उनकी राय के आधार पर अगले दिन पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा की जाएगी।

उस वक्त केजरीवाल ने यह भी कहा था, “पंजाब चुनाव के दौरान हमने लोगों से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। लोगों ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया और जनता की मर्जी के मुताबिक हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।” आप ने बृहस्पतिवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची की घोषणा की, जिसके साथ अब तक पार्टी के घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है। प्रदेश की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा तथा आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

प्रमुख खबरें

Bhupendra Patel सरकार ने बढ़ाई CM Fellowship सीटें, 45 प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे युवा

Bhakosa Recipe: Breakfast में Fast Food छोड़ बनाएं Bhakosa, भाप में पकी दाल और मसालों से मिलेगा गजब स्वाद

Kolkata भगदड़: Abhishek Banerjee ने पूजा आयोजकों की हिरासत और पूछताछ की मांग की

UP MLC Results: SP ने बढ़ाई अपनी ताकत, Varanasi और Lucknow की हार से BJP की 2027 की राह में बढ़ी चुनौती