UP के पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत गंभीर, लाइफ सपोर्ट पर रखे गए

By अंकित सिंह | Jul 21, 2021

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। आज उनकी हालत और भी गंभीर हो गई जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। यह जानकारी संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा दी गई है। एसजीपीजीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्हें मंगलवार शाम को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बार कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली से जेपी नड्डा भी कल्याण सिंह की स्थिति को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। साथ ही साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कल्याण सिंह के स्थिति को देखने के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार अस्पताल प्रशासन से संपर्क में हैं। प्रधानमंत्री ने कल्याण सिंह के पोते से भी बातचीत की है और उनके सेहत का हाल जाना है।

 

इसे भी पढ़ें: फिर बिगड़ी कल्‍याण सिंह की तबियत, मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे योगी आदित्‍यनाथ


एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

 

प्रमुख खबरें

Laddu Gopal and Radha Rani: घर में हैं लड्डू गोपाल तो राधा रानी को विराजमान करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Health Tips: बच्चों में दिख रहे ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है ल्यूकेमिया का संकेत

आप को यकीन है कि शीर्ष अदालत केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने की अनुमति देगी:भारद्वाज

America: बाइडन ने प्यूर्टो रिको में डेमोक्रेटिक पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता