पूर्व अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार ने भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर की थी आचोलना, घर पर पहुंच गए FBI

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2025

एफबीआई एजेंटों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रपति के कट्टर आलोचक जॉन बोल्टन के मैरीलैंड स्थित घर पर छापा मारा। इस मामले से परिचित एक व्यक्ति ने एनबीसी न्यूज़ को बताया कि यह छापा गोपनीय रिकॉर्ड की तलाश में राष्ट्रीय सुरक्षा जाँच का हिस्सा है। जाँच में गोपनीय दस्तावेज़ों के इस्तेमाल से समाचार मीडिया को लीक होने के कई मामलों पर नज़र रखी जा रही है। एनबीसी ने बताया कि बोल्टन की जाँच बाइडेन प्रशासन के दौरान शुरू हुई थी, लेकिन जनवरी में राष्ट्रपति जो बाइडेन के पद छोड़ने से पहले यह आगे नहीं बढ़ पाई। बोल्टन अप्रैल 2018 से सितंबर 2019 तक ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे।

इसे भी पढ़ें: नहीं रुकेगी जंग, रूस ने अमेरिकी कंपनियों पर दागी मिसाइल, ट्रंप ने शुरू किया एक्शन

ये छापा ऐसे वक्त में पड़ा है, जब बोल्टन ने एक इंटरव्यू में ट्रंप को उनकी टैरिफ पॉलिसी को लेकर 'सनकी राष्ट्रपति' बताते हुए आलोचना की थी। उन्होंने ये भी कहा था कि अमेरिका-भारत संबंध इस समय बहुत बुरी स्थिति में हैं। ट्रंप प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि कानून से ऊपर कोई नहीं, एफबीआई एजेंट मिशन पर हैं। ये ट्वीट छापे की शुरुआत के कुछ समय बाद किया गया था।  

प्रमुख खबरें

CJP को नाम बदलकर Istifa Janata Party कर लेना चाहिए, CEC विवाद पर बोले Ramdas Athawale

भगवान राम-शिव पर टिप्पणी से हिंदू समाज को बांट रहे CM Revanth Reddy, BJP ने मांगी माफी

एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर की लागत निकालने को AI मार्केट 6,000 अरब डॉलर पहुंचना जरूरी: Bain Report

North India की जेलों में तैयार हो रहे खालिस्तानी गुर्गे! खुफिया एजेंसियों के बड़े खुलासे से मचा हड़कंप, Pannun Network पर Prahaar शुरू